170 छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठी

गुरुग्राम में स्कूल अपग्रेडेशन को लेकर स्कूल पर जड़ा ताला

170 छात्राएं स्कूल के बाहर धरने पर बैठी

कादरपुर गांव में छात्राओं ने स्कूल पर जड़ा ताला

स्कूल को 12वी तक अपग्रेड करने की मांग को लेकर धरना

10वी क्लास में पढ़ती हैं 170 छात्राएं

तीन साल से अपग्रेड करने की कर रहे हैं मांग

10वी के बाद दूसरे गांव में जाना पड़ता है पढ़ने

हरियाणा के रेवाड़ी के बाद अब गुरूग्राम में भी छात्राएं स्कूल अपग्रेडेशन को लेकर धरने पर बैठ गई है दिल्ली के पास गुरुग्राम के कादरपुर गांव की गरीब 170 छात्राएं धरने पर बैठ गई है और स्कूल में ताला जड़ दिया है ।

छात्राओं  का कहना की हमारा स्कूल बारहवीं तक करो हमारा स्कूल बारहवीं तक करो जी हां ये नारे लग रहे हैं दिल्ली के पास गुरूग्राम के कादरपुर इलाके में इस राजकीय उच्च विद्यालय की करीब 170 छात्राएं सुबह से ही स्कूल में ताला जड़ कर धरने पर बैठ गई है और शिक्षा विभाग के खिलाफ लगातार नारेबाजी कर रही है। प्रदर्शन कर रही स्कूल की छात्राओं की मांग है कि उनके स्कूल को 10वीं से अपग्रेड कर बारहवीं तक किया जाए क्योंकि गुरुग्राम के इस कादरपुर गांव की छात्राओं को 12वीं क्लास में पढ़ने के लिए यहां से करीब 6 किलोमीटर दूर बादशाहपुर गांव में जाना पड़ता है और इससे होने वाली समस्याओं से जूझना पड़ता है इसीलिए आज गांव की करीब 170 छात्राओं ने स्कूल पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गई है

छात्राओं के साथ-साथ परिजनों का भी आरोप है कि वह अपनी जवान बेटियों को गांव से इतनी दूर पढ़ने के लिए क्यों भेजें क्योंकि आजकल माहौल इतना खराब हो गया है इसीलिए वह अपनी बेटियों को गांव से बाहर भेजने को तैयार नहीं है इसीलिए छात्राओं के इस धरने को परिजनों का पूरा पूरा समर्थन मिल रहा है ।

जब छात्राओं ने स्कूल पर ताला जड़ा तो स्कूल की अध्यापिका और अध्यापक स्कूल के अंदर ही बंद हो गए करीब 2 घंटे तक सभी टीचर इस स्कूल में बंधक के तौर पर बंद रहे उसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे जिन्होंने समझा-बुझाकर कम से कम टीचर्स के लिए स्कूल का ताला खुलवाया लेकिन अब छात्राएं अपनी मांग को लेकर धरने पर अड़ गई है वही शिक्षा विभाग का कहना है कि स्कूल को अपग्रेड करने के लिए फाइल्स उच्च अधिकारियों के पास पहले से ही गई हुई है इसीलिए इस स्कूल को कभी भी अपग्रेड किया जा सकता है ।

बच्चों के  प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस भी मौके पर आ गई है और उसी वहीं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एंबुलेंस भी मौके पर तैनात कर दी गई है अब बच्चे टेंट लगाकर स्कूल के गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए हैं देखना होगा कि सभी मांगों पर खरा उतरने वाले इस स्कूल को अब हरियाणा सरकार कब तक अपडेट करती है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *