गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश सीआईए-9 ने दो इनामी बदमाशों को लैजरवेली पार्क के पास से गिरफ्तार किया।
गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच-9 ने दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है।दोनों ही आरोपियों को पर कई अपराधिक मामले दर्ज है।
पुलिस ने इऩ्हे लैजरवेली पार्क के पास किसी लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाते हुए गिरफ्तार किया है। गुरुग्राम की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि दो अपराधी जो पहले भी कई जगहों पर लूट, चोरी, वाहन चोरी, छीनाझपटी व डकैती जैसी वारदातों को अन्जाम दे चुके है और आज फिर कोई संगीन वारदात करने की फिराक में घुम रहे है। गुरुग्राम की पुलिस टीम ने तत्परता से कार्य करते हुए बताई गई जगह पर पहुंचे तो दो युवक संदिग्ध हालात में दिखाई दिए जिनको पुलिस टीम की मदद से लैजरवैली पार्क के नजदीक से काबू किया।
रविंद्र कुमार, पीआरओ गुरुग्राम पुलिस ने बताया की पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि इमरान औऱ शेखुल पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुके है और इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम भी रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपियों से 1 देशी कट्टा, 3स जिंदा कारतूस, और एक चोरी की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। वही पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।
पुलिस द्वारा पूछताछ पर उक्त आरोपियों ने गुरुग्राम, फरीदाबाद, अलवर, जयपुर, दौसा व भरतपुर राजस्थान में लूट की वारदातों को अंजाम दिया है। वही हथियार के बल पर लूट, चोरी, वाहन चोरी, छीनाझपटी व डैकती जैसी दर्जनों संगीन वारदातों को कबूल किया।आरोपी ईमरान उर्फ इब्बर पर दौसा पुलिस, राजस्थान द्वारा 2000/- रु. का नगद ईनाम घोषित किया हुआ है वही पुलिस को अभी आरोपियों से कुछ और मामलों की सुलझने की उम्मीद भी है।















Leave a Reply