हरियाणा विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने हीरो मोटोकॉर्प के साथ एनएसक्यूएफ लेवल के 7 ग्रेजुएट प्रोग्राम बी.एस सी ऑटोमोटिव मेकाट्रोनिक्स और ऑटोमोटिव मैन्युफैक्चरिंग के पहले बैच की शुरुआत की। यह प्रोग्राम अपनी तरह का पहला प्रोग्राम है जिसमें इंडस्ट्री कैंपस पर ही विद्यार्थियों को काम के साथ साथ पढ़ाई भी करवाएगी। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों की शुरुआत हीरो मोटोकॉर्प धारुहेड़ा कैंपस से की गयी।
अपनी तरह के पहले इस प्रोग्राम में विद्यार्थियों व अभिभावकों में अलग ही उत्साह नजर आया। दोनों प्रोग्रामों में 30-30 सीटें है पिछले दिनों युनिवर्सिटी ने इसकी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था जिसमे 197 विधार्थियो ने हिस्सा लिया था। कुलपति श्री राज नेहरू ने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियो को बधाई देते हुए बताया कि आज का युवा कर्म की भूमिका को समझते हुए सीखने की इच्छा रखता है और उनके अभिभावक भी इसके लिए उतने ही प्रयत्नशील व सहयोगी है। कुलपति श्री राज नेहरु ने बताया कि इन विद्यार्थियो में एक महिला विद्यार्थी भी है जो हीरो में तथा इस तरह के किसी भी प्रोग्राम में इतिहास हैं । उन्होंने उसके अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हरियाणा की बेटियों के लिए प्रेरणा का विषय है तथा उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में यह भागीदारी बढ़ेगी।
यह प्रोग्राम ‘सीखो और पढो’ की तर्ज पर है। इसके पाठ्यक्रम में 70 प्रतिशत ऑन जॉब ट्रेनिंग है और 30 प्रतिशत थ्योरी है। इसके अंतर्गत न केवल प्रोगशालाओ में सिखाया जायेगा अपितु इंडस्ट्री के शॉप फ्लोर पे विधार्थियो को रियल वर्क ट्रेनिंग दी जायेगी। विद्यार्थियों को काम के साथ साथ शिक्षा भी मिलेगी। पढ़ाई तथा काम का सिलेबस इस प्रकार तैयार किया गया है कि युवा प्रतिभागी इंडस्ट्री की जरूरतों को समझ सकें ।
इन कोर्सों के लिए चयनित शिक्षको की भी ट्रेनिंग इस प्रकार की गयी है कि वो इंडस्ट्री की जरूरतों को समझकर उसके अनुरूप विद्यार्थियो को तैयार कर सकें। इस कोर्स में हर साल के अंत में एग्जिट एंड एंट्री ऑप्शन दिया गया है तथा प्रतिवर्ष की पढाई को एक जॉब रोल से मिलाया है ताकि विद्यार्थी अगर जॉब करना चाहे तो उसे परेशानी न हो। विद्यार्थियों को स्टेम शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय भावना , योगा, औद्योगिक सदाचार आदि की भी ट्रेनिंग दी जायेगी जिससे वे न केवल कुशल कर्मी बन सकेंगे, बल्कि साथ-साथ अच्छे नागरिक भी बनेंगे।
यूनिवर्सिटी ने इंडस्ट्रीज के साथ मिलकर अपनी तरह की पहली स्किल प्रणाली तैयार की है जिसका प्रयोग अन्य विधाओं के लिए भी किया जायेगा जिनमें आईटी, हेल्थ केयर, फाइनेंस व बैंकिंग आदि प्रमुख हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों और अभिभावकों ने यूनिवर्सिटी की टीम के साथ इंटरेक्शन भी किया तथा इसमें अपने पूरे सहयोग के साथ-साथ यूनिवर्सिटी का धन्यवाद किया।















Leave a Reply