हरियाणा में पहली बार आधार कार्ड पर आधारित होंगे चुनाव गुरूग्राम नगर निगम चुनाव का ऐलान जल्द बोले, राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह
गुरूग्राम नगर निगम के चुनाव का ऐलान कभी भी हो सकता है। चुनाव की तैयारियों को लेकर राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने गुरूग्राम में चुनाव से जुड़े अधिकारियों की बैठक ली साथ ही यह भी ऐलान किया कि गुरूग्राम नगर निगम के एक वाॅर्ड का चुनाव बाॅयो मेटि़क से आधार कार्ड पर आधारित होगा।
आपको बता दें कि गुरूग्राम नगर निगम के पार्षदों का कार्यकाल पिछले साल 20 जून को खत्म हो गया था। पिछले एक साल से अधिक समय से गुरूग्राम निवासी नगर निगम चुनाव का इंतजार कर रहे हैं। अब राज्य चुनाव आयोग ने गुरूग्राम नगर निगम के चुनाव को जल्द से जल्द कराए जाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं.राज्य चुनाव आयुक्त दलीप सिंह ने गुरूग्राम में पहुंचकर अधिकारियों की एक बैठक ली। जिसमें नगर निगम कमिश्नर वी.उमाशंकर, डिप्टी कमिश्नर विनय प्रताप सिंह और एडीसी प्रदीप दहिया समेत चुनाव से जुड़े अधिकारी मौजूद थे।
राज्य चुनाव आयोग ने हरियाणा में पहली बार आधार कार्ड पर आधारित चुनाव करवाने का फैसला लिया है। यह चुनाव बाॅयो मेटि़क सिस्टम से होगा। जिसको लेकर गुरूग्राम नगर निगम के वाॅर्ड नंबर 15 का चयन किया गया है जहां पर 22145 वोटर हैं इसको लेकर चुनाव आयोग जल्द ही वोटर कार्ड को आधार से जोड़ने की कार्यवाही शुरू कर देगा माना जा रहा है कि ऐसा होने से चुनाव में पारदर्शिता आएगी और वोटिंग पर किसी तरह के सवाल नहीं उठेंगे।
लंबे समय से गुरूग्राम नगर निगम के चुनाव का इंतजार लोग और उम्मीदवार कर रहे हैं। राज्य चुनाव आयोग का दावा है कि इस महीने के अंत तक गुरूग्राम नगर निगम के चुनाव की सभी अड़चनों को दूर कर लिया जाएगा और चुनाव की तिथि का भी जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।















Leave a Reply