युवक की गोली मारकर हत्या

युवक की गोली मारकर हत्या |
सैक्टर 37 गांव खांडसा मे आपसी कहा सूनी पर की युवक को मारी गोली |
पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक कि गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। इस सूचना पर पुलिस मौक़ा पर पहुँची और जिस मकान में युवक हत्या हुई है, उस मकान मालिक के भाई ने पुलिस को बयान दिया कि उसके चचेरे भाई के मकान में किराए पर अरविंद उम्र क़रीब 26/27 साल जो यूपी का रहने वाला था अपनी पत्नी सहित रहता था उन्ही के साथ गौरव उम्र क़रीब 22/23 साल नाम का एक लड़का भी रहता था। अरविंद कि पत्नी अपने मायक़े गयी हुई थी जिस कारण गौरव और अरविंद कमरे पर अकेले ही थे दोनो में किसी बात को लेकर रात क़रीब 10 बजे आपस में झगड़ा हो गया था। जिनका छूटछूटाव करा दिया गया था। उसके बाद अरविंद छत पर सो रहा था और गौरव नीचे कमरे में सो रहा था कि रात क़रीब 1:30 बजे गोली चलने कि आवाज़ सुनाई दी जाकर देखा तो अरविंद कि छाती में गोली लगी हुई थी और लहू लूहॉन अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसकी गोली लगने के कारण मौत हो चुकी थी और पास में ही देसी पिस्टल पड़ा हुआ था।
गौरव नाम के लड़के ने अरविंद से आपस में हुए झगड़े की रंजिश रखते हुए उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फ़रार हो गया। पुलिस ने गौरव के ख़िलाफ़ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है | आरोपी गौरव कि पुलिस तलाश कर रही है और शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *