सूचना देने वाले को मिलेंगे एक लाख रूपए का ईनाम

झोला झाप डाक्टरों के खिलाफ प्रशासन का धर पकड़ अभियान, सूचना देने वाले को मिलेंगे एक लाख रूपए का ईनाम 
गुरुग्राम में शर्तिया लडका होगा की दवाई देने वाले झोला झाप डाक्टरो खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा गठित पी0 एन0 डी0 टी0 टीम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जिसका नजारा स्थानीय खेडकी दौला गॉव के भारद्वाज हस्पताल पर देखने को मिला जहॉ एक महिला को 2000 रूपये की दवाईयॉ शर्तिया बेटा होगा के नाम से दी। जिला प्रशासन द्वारा गठित पी0 एन0 डी0 टी0 की टीम ने बगैर समय गवांए भारद्वाज क्लीनिक के संचालक डा0 बलदेव राज भारद्वाज को रगें हाथो पकडा और उनसे 2000 रूपये प्राप्त किए। उनके खिलाफ एफ0 आई0 आर0 दर्ज करवाई गई। खेडकी दौला स्थित पुलिस ने उन्हे मौके से गिरफतार कर लिया ये जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है जिसमें उप-सिविल-सर्जन डा0 सरयू शर्मा, ड्रग कन्ट्रोल आफिसर अमनदीप चौहान, रैडक्रास सचिव श्याम सुन्दर की टीम गठित की गई। जिन्होने भारद्वाज हस्पताल पर रेड डाल डाक्टर को रंगे हाथो पकडा। उपायुक्त ने बताया कि जिले में प्रशासन द्वारा विशेष टीम बनाई गई है जो शहरी क्षेत्रो में ही नही ग्रामीण क्षेत्रो में भी उन जगहों पर विशेष नजर रख रही है जिनके तार किसी न किसी रूप में अल्ट्रासाउंड केन्द्र के संचालकों के साथ जुडे है या पैसो की लालच में लडका व लडकी बताने का काम कर रहे है। उन्होने बताया कि जिला गुरूग्राम में पी0 एन0 डी0 टी0 टीम द्वारा अब तक 22 से अधिक सफल रेड की गई है जिनमें 60 से अधिक डाक्टर, दलाल एंव अन्य लोगो पर केस दर्ज किए गए है जिनमें से अनेक लोगोा को जेल भी भेजा गया है। जिला उपायुक्त ने आमजन से अनुरोध किया कि यदि उनके आस-पास कोई भी व्यक्ति भू्रण लिंग जांच का काम करता हैै या लडका होने की दवाई देता है तो ऐसे लोगो के नाम वो सीधे तौर से जिला उपायुक्त, सिविल सर्जन, रैडक्रास साचिव  के मोबाईल नंबर  पर सूचना दे सकते है। उन्होने बताया कि  सही सूचना देने वाले को एक लाख रूपये का सरकार की ओर से ईनाम दिया जाएगा व नाम गुप्त रखा जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *