गुरुग्राम फर्नीचर शॉप पर लगी भीषण आग
बसई रोड पर कुमार फर्नीचर में लगी आग
आधा दर्जन दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशकत के बाद आग पर पाया काबू
लाखों रुपये का फर्नीचर जल का ख़ाक दमकल विभाग कर रहा है आग लगने के कारण की जांच
गुरुग्राम के बसई रोड पर कुमार फर्नीचर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई । दरअसल फायर विभाग को दोपहर साढ़े तीन बजे कुमार फर्नीचर पर आग लगने की सूचना मिली थी। आग इतनी भीषण थी कि साथ मे लगते अस्पताल ओर आस पास की आबादी में फैलने का खतरा था लेकिन दमकल विभाग के कर्मचारियों ने आधा दर्जन दमकल गाड़ियों की मदद से तकरीबन 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया लेकिन इससे पहले ही लाखो रुपये का फर्नीचर जल कर खाख हो चुका था। वही मामले में दमकल विभाग में अधिकारी सुनील कुमार की माने तो आग पर काबू पा लिया गया है और आग लगने के क्या कारण रहे इसकी जांच भी की जा रही है।















Leave a Reply