गुरुग्राम सुरेंद्र राणा नाम के युवक की हत्या के मामले में खुलासा
पुलिस ने हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन को पकड़ा
28 जुलाई को झाड़सा रोड पर गोली मारकर की थी हत्या सेंट्रो कार में सवार होकर आए थे आरोपी। सुरेंद्र राणा की पिस्टल से ही कि थी हत्या चौथे आरोपी की अन्य मामले में झज्जर में हो चुकी है गिरफ्तारी बाला नाम की महिला और सुरेन्द राणा की पहले से थी जान पहचान। पैसे के लेन देन को लेकर चल रहा था विवाद। सुरेंद्र राणा ने बाला नाम की महिला के खिलाफ दर्ज कराया था मामला
साइबर सिटी गुरुग्राम में 28 जुलाई को झांडसा रोड पर दिन दहाडे हुई सुरेंद्र राणा नाम के युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है । हत्या के इस मामले की मुख्य आरोपी बाला नाम की महिला है जिसके इशारे पर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया ।
गुरुग्राम में कभी भी, कही भी, किसी भी वक्त औऱ किसी की भी हत्या कर देना बेहद आम हो गया है । कुछ एेसा ही मामला 28 जुलाई का भी है जब शहर के सबसे पॉस इलाके झाडसा रोड पर दिन दहाडे सुरेंद्र नाम के युवक की उसी की रिवॉल्स से गोली मार कर हत्या कर दी गई । हत्या जिस जगह की गई वहां से महज चंद कदमों की दूरी पर कई पुलिस अधिकारियो के घर है तो वही चंद मीटर की दूरी पर पुलिस लाइन औऱ पुलिस हेड क्वाटर भी मौजूद है । लेकिन बेखौफ बदमाश आए गोली मारी औऱ आराम से रफूचक्कर भी हो गए । हत्या के इस मामले के बाद पुलिस हरकत में आई औऱ हत्या के चार आऱोपियों मे से हत्या की मास्टर माइंड बाला नाम की महिला औऱ उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
सुरेंद्र राणा की हत्या में बाला सहित चार लोग शामिल थे जिसमें से एक को दो दिन पहले ही झज्जर पुलिस ने वारदात में इस्तमाल हुई सुरेद्र राणा की रिवॉल्वर के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है । पुलिस के मुताबिक बाला ने अपने साथियों के साथ सुरेंद्र राणा को सबक सिखाने की पहले से ही तैयारी कर रखी थी लेकिन जिस रोज हत्या की वरदात को अंजाम दिया गया उस दिन सुरेंद्र राणा औऱ चारों आऱोपी अचानक एक दूसरे से टकराए थे । फिर क्या था बाला औऱ उसके साथियों ने वक्त औऱ मौके का फायदा उठाने में जरा भी देर नही लगाई ।
सुरेंद्र राणा की हत्या उसी की रिवॉल्वर छीनकर की गई थी । पुलिस की माने तो हत्या के पीछे की वजह सुरेंद्र राणा औऱ बाला के बीच करीब 17 लाख रुपए का लेन देने बनी । पुलिस पूछताछ में बाला ने बताया की काफी समय पहले सुरेंद्र राणा ने उस सेे पैसे लिए थे लेकिन देने के नाम पर आनाकानी कर रहा था इतना ही नही सुरेंद्र राणा ने पैसे के लेन देने के लिए धमकी देने का मामला बाला उसके बेटे औऱ एक साथी के खिलाफ दर्ज करा गिरफ्तार भी करा दिया था । फिलहाल पुलिस ने तीनों आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि चौथे आऱोपी को झज्जर से प्रोडक्शन वॉरट पर लाने की तैयारी कर रही है ।















Leave a Reply