रोड़रेज में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या
सफारी कार से बाईक भिड़ने पर हुई थी बहस
सफारी कार चालक के भाई ने डॉक्टर को गोलियों से भूना
बीचबचाव करने पर आरोपी के भाई को भी लगी गोली
सफारी चालक आरोपी का भाई अस्पताल में भर्ती
फर्रुखनगर इलाके में दिनदहाड़े हुई वारदात
दिल्ली से सटे साईबर सिटी गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक रोड़रेज की घटना में एक डॉक्टर की दिन दहाड़ेगोलियां मारकर हत्या कर दी गई । वारदात गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके में शनिवार सुबह 11 बजे हुई । आरोपी मौके से फरार पुलिस मामले कीजांच में जुटी है ।
दिल्ली के पास गुरुग्राम में मामूली सी कहासुनी में गोलियों से भूना। रोड़रेज में डॉक्टर को मारी चार गोलियां। बीचबचाव करने आए आरोपी के सगेभाई को भी लगी एक गोली। जीहां ये वारदात है दिल्ली के पास गुरुग्राम के फर्रुखनगर इलाके की जहां पर शनिवार सुबह करीब 11 बजे फर्रुखनगर की बालाजी कॉलोनी में 45 वर्षीय डॉक्टर महावीर यादव अपने साले के साथ एक प्लॉट देखने गए हुए थे तभी वहां पर विकास नाम का एक युवक टाटा सफारी गाड़ी से ड्राइविंग सीख रहा था। गाड़ी सीखते समय सफारी कार से डॉक्टर की बाईक भिड़ गई जिसके बाद कार चालक और डॉक्टर में कहासुनी शुरु हो गई । इस बीच कार चालक विकास ने पास ही अपने घर से अपने भाई रवि को आवाज लगा दी। अपने भाई की आवाज सुनते ही रवि पिस्टल लेकर नीचे आया और बहस कर रहे डॉक्टर पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी ।
जब आरोपी रवि डॉक्टर महावीर को गोलियां मार रहा था तब कार चालक विकास ने अपने भाई को रोकने की कोशिश की इसी बीचबचाव में विकास को भी एक गोली लग गई । जब विकास को गोली लगी तो आरोपी रवि अपने भाई को उसी सफारी कार में लेकर अस्पताल चला गया जिस कार से डॉक्टर की बाईक की भिड़ंत हुई थी । अपने भाई को अस्पताल छोड़ने के बाद आरोपी रवि मौके से फरार हो गया ।
मृतक डॉक्टर महावीर यादव गुरुग्राम के ही खेड़ा खुरमपुर गांव में अपना क्लीनिक चलाते थे और घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर उनका घर भी है तो वहीं पुलिस का अंदेशा है कि सोनीपत निवासी आरोपी रवि का क्रिमिनल बैकग्राउंड हो सकता है इसीलिए गुरुग्राम पुलिस के साथ साथ क्राइम ब्राचं भी मामले की छानबीन में जुट गई है ।














Leave a Reply