जिला प्रशासन जिले में विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में कार्यरत सामाजिक संगठनों से जुडे सामाजिक संस्थाओं को साथ जोडेगा ताकि किसी भी आपदा के समय उनकी सेवाए ली जा सके। ये जानकारी देेते हुए जिला उपायुक्त हरदीप सिंह ने बताया कि गुरूग्राम जिले में सैकडो सामाजिक संगठन और हजारो सामाजिक कार्यकर्ता है परन्तु इन संस्थाओ की सूची प्रशासन के पास ना होने के कारण उनके साथ सीधी मन्त्रणा नही हो पाती। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन के तहत काम करने वाली रैडक्रास सोसायटी जिसके वो प्रधान भी है को नोडल एजेन्सी बनाया गया है जो जिले भर की सामाजिक संगठनों की सूची तैयार कर उन्हे कम्पयूटराईज्ड करवाएगें और सभी संस्थाओं का एक व्हाटसएप गु्रप भी बनाएगे जिससे कि कोई भी आवश्यक सन्देश संस्थाओ तक पहुचाया जा सकें। उपायुक्त ने बताया कि यदि प्रशासन सामाजिक संगठन एक साथ मिलकर काम करें तो बहुत लोगो तक बगैर देरी के मदद पहुचाई जा सकती है। उपायुक्त ने बताया कि गत दिनो कुछ सामाजिक संगठनों ने प्रशासन के साथ मिलकर झुगियों में आग से पीडीत लोगो की मदद की जो सरहानीय कदम था। उन्होने सभी सामाजिक संगठनों से अनुरोध किया कि वो अपनी संस्था का नाम और कोन्ट्रेक्ट न0 व्हाटसएप न0 9999830818 पर भिजवाए ताकि उन्हे सूची बद्व किया जा सके और संस्थाओं के साथ बैठक की जा सके।
जिला प्रशासन जिले मे सामाजिक संस्थाओं को साथ जोडेगा















Leave a Reply