गुरूग्राम पुलिस ने अलग अलग वारदातों में 6 अपराधियो को किया गिरफ्तार
दिल्ली संजय कालोनी, भाटी माइन्स के रहने वाले एक आरोपी को किया राहगीरों को रात के समय लिफ्ट देकर लूटपाट करने के आरोप में गिरफ्तार
गुरूग्राम के MG रोड पर सवारियों को लिफ्ट देने के बहाने करते थे लूटपाट अभी भी इस गिरोह के 5 सदस्य है फरार
ठेके पर गोली चलाकर जान से मारने की कोशिश करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
परवीन , गजराज व सुमित को ऐंटी स्नेचिंग टीम ने किया गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए आरोपियों से एक देसी पिस्टल व 2 जिंदा कारतूस बरामद
घरो में चोरी व छीना झपटी करने वाले 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार
जय सोलंकी व ज्ञानी नाम के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनसीआर क्षेत्र के दिल्ली, गुरूग्राम व फरीदाबाद में लगभग 40 वारदातों को दे चुके है अंजाम
गुड़गाव पुलिस ने 6 बदमाशो को अलग अलग वारदातों में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।गिरफ्तार बदमाशो से दर्ज़नो लूट,हत्या के प्रयास,चोरी,जान से मारने की धमकी जैसे मामलों का खुलासा हुआ है ।जिसमे गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर ले गुड़गाव पुलिस कुछ और वारदातों के खुलासे का दावा कर रही है।
पहले मामले में गुड़गाव पुलिस ने जहाँ इफको चौक से सवारियों को गाड़ी में बैठा कर लूट करने वाले 3 बदमाशो को गिरफ्तार किया है जिन्होंने बीते काफी समय से गुड़गाव पुलिस की नाक में दम किया हुआ था।गिरोह के गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी दिल्ली के रहने वाले है और दिल्ली के विभिन्न थानों में नामजद आरोपी है।वही दूसरे मामले में बीते एक साल पहले सीआरपीरफ शराब के ठेके पर हुए विवाद में गोली चलाने एवम जान से मारने के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।गुड़गाव पुलिस की माने तो मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जो बीते काफी समय से फरार थे और बादशाहपुर के साथ लगते इलाको में धमकी,लूट एवम कई संगीन मामलों में नामजद है सभी गिरफ्तार आरोपियों से लगातार पुलिस पूछताछ करने में जुटी है।वही तीसरे मामले में गुड़गाव पुलिस ने ऐसे शातिर चोरों ओर झपटमार बदमाशो को गिरफ्तार किया है जिनके खिलाफ दिल्ली फरीदाबाद ओर गुड़गाव में दर्ज़नो मामले चोरी और झपटमारी के विभिन्न थानों में दर्ज किए गए है।पुलिस गिरफ्त में खड़े यह शातिर चोर ऐशो आराम की जिंदगी जीने के आदि है और अपने ऐसे ही शौक को पूरा करने के लिए यह दिल्ली एनसीआर की पुलिस को लगातार चकमा देने में कामयाब हो रहे तो ओर आखिरकार गुड़गाव पुलिस के हाथ धरे गए।















Leave a Reply