गुरुग्राम में फिर एक महिला की कटी चोटी करीब 40 साल की महिला की कटी चोटी
गुरुग्राम के अमर कॉलोनी में सुबह के समय हुआ यह हादसा घर के बाहर लोग देखने के लिए इकट्ठा
साइबर सिटी गुरूग्राम के पटोदी रोड स्थित अमर कॉलोनी का है जहां वीरवार की सुबह करीब 6:00 बजे एक महिलासो रही थी उसी समय उसके सर में कुछ खुजली हुई जैसे ही उसने सिर्फ जाने की कोशिश की तो देखा हो जाते समय उसके हाथ में उसकी बालों की चोटी आ गई महिला बहुत डर गई महिला ने बालों की चोटी को हाथ में लिया और और छत से नीचे उतर कर एक बुजुर्ग को सारी बात बताई बुजुर्ग ने कहा बेटी घबराने की कोई बात नहीं और बुजुर्ग ने यह कहकर उस पर गंगा जल छिड़क कर पूजा करने को कहा ।
गुरूग्राम के अमर कॉलोनी में राम गुलाम अपनी पत्नी और अपने चार बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता है और पानी सप्लाई का काम करता है आज वीरवार की सुबह करीब 5:00 बजे जब वह चला गया उसकी पत्नी 35 वर्षीय रेखा जो पहली मंजिल पर अपने किराए के कमरे के सामने सो रही थी उस वक्त करीब 6:00 बजे थे रेखा को ऐसा लगा जैसे उसके सर में खुजली हो रही है उसने अपने हाथ खुजली करने के लिए बढ़ाया तो उसी दौरान उसके हाथ में उसके बालों से भरी चोटी आ गई वह डर गई और छत से नीचे एक बुजुर्ग जोकि पड़ोसी है उसको बताया उसको सारी घटना के बारे में बताया तो उसने कहा कि बेटी डरने की कोई बात नहीं है और उसने गंगा जल छिड़क दिया और पूजा करवा दी और उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई ।पुलिस मौके पर आई और सारी बात पूछी , पुलिस ने इस पर अपने रजिस्टर में मामला दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है । लेकिन रेखा अभी भी डरी सहमी है ।
चोटी काटने की घटना सुनते ही रेखा के घर और घर के बाहर लोगों का तांता लगा हुआ है खासकर महिलाएं भी कटी हुई चोटी देखने के लिए आ रही है और देख कर हैरान है डरी हुई है ।महिलाओं से पूछने पर उन्होंने बताया कि यह देख कर हमें भी डर लग रहा है और हम चोटी करने की बजाए अपने बालों में जूड़ा बना रहे हैं ।
इबर सिटी गुरुग्राम में महिलाओं की चोटी कटने का सिलसिला थमने की बजाए दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है औरलोगों में दहशत भी बढ़ती जा रही है गुरूग्राम में सोमवार को 2, मंगलवार को 3 , बुधवार को 2 और वीरवार की सुबह तक एक चोटी काटने का मामला सामने आ चुका है।पुलिस ने सभी मामले रजिस्टर में दर्ज कर लिए हैं और इन पर जांच कर रही है पुलिस सूत्रों की माने तो इस मामले को पुलिस बहुत गंभीरता से ले रही है और गुरुग्राम की स्लम बस्ती में पुलिस नें गश्त बढ़ा दी है ।















Leave a Reply