गुरुग्राम के लोगों को आज से स्मार्ट आरसी मिलनी शुरू

गुरुग्राम में वाहन 4 सॉफ्टवेयर की विधिवत् शुरूआत हो गई है। स्मार्टेस्ट सिटी गुरुग्राम के लोगों को आज से स्मार्ट आरसी मिलनी शुरू हो गई है जिसे वे अब अपने वॉलेट में भी रखकर चल सकते हैं।

यह जानकारी गुरुग्राम के उपायुक्त हरदीप सिंह ने लघु सचिवालय में जिला के सभी वाहन विक्रताओंं के साथ आयोजित बैठक में दी। इस बैठक में वाहन विक्रेता को वाहन पंजीकरण करने के साथ साथ वाहन 4 सॉफ्टवेयर के तहत डाटा अपडेट करने के बारे में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वाहन 4 सॉफ्टवेयर को प्रदेश के कई अन्य जिलों में लांच करने के बाद औपचारिक रूप से गुरुग्राम में भी लांच कर दिया गया है। बैठक में वाहन विक्रे ताओ को वाहन 4 सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करते हुए क्या-क्या सावधानियां बरतनी है, के बारे में विस्तार से बताया गया।

 

बैठक में वाहन 4 सॉफ्टवेयर को लेकर सभी वाहन विक्रेताओं के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया था जिसमें उन्हें सारा डाटा फीड करने के बारे में विस्तार से बताया गया। उपायुक्त ने बताया कि वाहन 4 लांच होने का सबसे बड़ा फायदा आमजनता को मिलेगा क्योंकि वाहन की फीस व रोड़ टैक्स भी वाहन विक्रेताओं द्वारा ही प्राप्त किया जाएगा। इसके अलावा, अब लोग हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट की फीस भी डीलर के पास ही जमा करवा सकेंगे। डीलर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट तैयार होने उपरांत वाहन विक्रेता के परिसर में यह लगाई जाएगी ताकि वाहन मालिक को कार्यालयों के चक्कर लगाने से छुटकारा मिल जाए। उन्होंने बताया कि वाहन 4 में फीस ऑनलाईन जमा करवाने का भी प्रावधान है जिससे कैशलैस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में यह फीस उपमंडल अधिकारी कार्यालय में जमा करवाई जाती है। वाहन 4 शुरू होने से वाहन मालिको को रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट स्मार्ट आधारित बनाकर दिए जाएंगे जिससे इसका कटने, फटने या खराब होने का कोई डर नही होगा। इस स्मार्ट कार्ड में एक चिप लगी होगी जिसमें वाहन मालिक का सारा डाटा स्टोर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *