खूंखार बदमाश चढ़ा गुरुग्राम पुलिस के हत्थे

गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे नामी शातिर चोर को गिरफ्तार करने में हासिल की है जिसने दिल्ली एनसीआर के अलावा मध्यप्रदेश की पुलिस की नाक में दम कर रख्खा था।यह खूंखार अपराधी दर्ज़नो चोरी,हत्या ,हत्या के प्रयास ओर डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दिए हुए था। MP पुलिस का नामी खूंखार 25000 का ईनामी बदमाश है रामपूजन पादरी जो चढ़ा गुरुग्राम पुलिस के हत्थे। मकानों में चोरियां करता है आरोपी चोरियों की वारदात में आरोपी का भाई और बहन भी शामिल है। गुरुग्राम पुलिस को पूछताछ के दौरान किया खुला खुलासा आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती और चोरी के 40 से अधिक मामले दर्ज है। हरियाणा, दिल्ली और मध्यप्रदेश में वारदात को दे चुका अंजाम आरोपी की जाति में बिना चोरी की वारदात को अंजाम दिए शादी नही होती। बहरहाल गुरुग्राम पुलिस इस 25 हज़ार के इनामी बदमाश को रिमांड पर ले कुछ और वारदातों के खुलासे के दावा कर रही है।
सुमित कुमार(डीसीपी ,क्राइम,गुरुग्राम) का कहना की गुरुग्राम पुलिस की गिरफ्त में खड़े इस दुर्दांत अपराधी ने पॉश इलाको के मकानों में चोरी की तकरीबन 40 से ज्यादा वारदातों में वांछित बताया जा रहा है।सूत्रों की माने तो मध्यप्रदेश के रहने वाले इस शातिर ओर खतरनाक अपराधी के गाँव मे तब तक किसी की शादी नही होती जब तक वो शख्स चोरी के मामलों में नामी नही हो जाता।आपको बता दें कि साइबर सिटी पुलिस की नाक में दम किये हुए इस नामी बदमाश के गिरोह में आरोपी की बहन और भाई भी शामिल है।बहरहाल गुरुग्राम पुलिस 25 हज़ारी इस बदमाश को रिमांड पर ले मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *