हरियाणा सरकार की एंटी रोमियो स्कवॉड को हरी झंडी, अब मनचलो की खेर नहीं

आर. एस. यादव,गुरुग्राम। आखिरकार हरियाणा सरकार ने भी एंटी रोमियों स्कवॉड  को हरी झंडी दे दी  है, गुरुग्राम में  एंटी रोमियों स्कवॉड  ने अपनी कार्यवाई शुरू कर दी है और महिलाओ के साथ होने वाली  छेड़छाड़  पर अंकुश लगेगा और मनचलो को सबक सिखाया जाएगा। हालाकि गुरुग्राम में रोमियो पर नकेल कसने के लिए गुरुग्राम पुलिस एमजी रोड पर महिलाओ के प्रति बढ़ती आपराधिक घटनाओ को देखते हुए मजनू ऑपरेशन चला चुकी है और सैकड़ो मनचलो  को सबक सीखा चुकी        है |

गुरुग्राम में होने वाली  छेडछाड, दु्ष्कर्म, घरेलू हिंसा आए दिन महिलाओं के साथ होने वाले अपराधिक मामलों में कमी आने की कोशिश सरकार कर रही है। इतना ही नही पब्लिक प्लेस पर तो महिलाओं के साथ छेडछाड की घटनाएं आम बात हो चली है । यूं तो पुलिस औऱ सरकार की तरफ से इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए बडे बडे दावे किए जाते है लेकिन धरातल पर हालत बिलकुल जुदा दिखाई पड़ते है वही यूपी सरकार ने  महिलाओं के साथ बढते अपराधों को रोकने के लिए जहां एंटी रोमियो स्कवॉड का गठन किया है |

अब हरियाणा सरकार ने भी एंटी रोमियो स्कवॉड को हरी झंडी दे दी है | एंटी रोमियो स्कवॉड बनने के बाद उम्मीद की जा सकती है की महिला के प्रति अपराधों ,और छेड़छाड़ जैसी घटनाओ में कमी आएगी और महिला पर फपतिया कसने वाले रोमियो पर अंकुश लगेगा  लेकिन सबसे बडा सवाल ये है की महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाला शासन और प्रशासन सही मायने में महफूज माहौल महिलाओं को दे पाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *