हनिट्रेप के जरिये किया मर्डर का हुआ खुलासा

हनिट्रेप के जरिये किया मर्डर का हुआ खुलासा 

अंशुल और दीपक नाम के दो युवकों को पुलिस नें किया गिरफ्तार 

गुरुग्राम के पालम विहार में 15 मार्च को किया था मर्डर 

विकास और उसकी गिर्लफ्रेंड की इस मामले में पुलिस को अभी भी तलाश 

पकड़े गए बदमशों पर दिल्ली और गुरुग्राम में दर्जनों मामले दर्ज 

दिल्ली के युवक की गुरुग्राम में गोली मारकर हत्या के मामले में गुरुग्राम की क्राइम यूनिट तीन ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए इन दोनों आरोपियों पर दिल्ली  और हरियाणा में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज है। आपको बता दें कि 6 फरवरी को  गुरुग्राम के बजघेड़ा में झज्जर निवासी विकरांत की डेड बॉडी मिली थी जिसकी तफ्तीश के दौरान  गुरुग्राम पुलिस ने हिमाचल की जेल में बंद अंशुल को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ शुरु की पुलिस की पूछताछ में आरोपी अंशुल ने एक और खुलासा किया दरअसल, गुरुग्राम के पालम विहार इलाके के आईटीएम कॉलेज के सामने दिल्ली के रहने वाले एक युवक रिंकू की हत्या 15 मार्च को गोली मार कर की गई थी।  पुलिस के मुताबिक मृतक राहुल उर्फ रिंकू की आपसी रंजिश अंशुल के दोस्त विकास के साथ थी।  विकास और अंशुल ने राहुल की हत्या के लिए विकास की गर्लफ्रेंड का सहारा लिया। आरोपियों ने अपनी गर्लफ्रेंड के सहारे राहुल को ट्रैप किया और फिर 15 मार्च को जन्मदिन का हवाला देकर गुरुग्राम बुलाया।  मृतक राहुल जैसे ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ जन्मदिन मनाने आया पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग शुरु कर दी इस दौरान राहुल की मौत हो गई। पुलिस ने अंशुल के कंफेशन पर वारदात में शामिल दीपक उर्फ धौला को गिरफ्तार कर  वारदात में प्रयुक्त देशी पिस्टल बरामद कर लिया है…

सुमित कुहाड़,डीसीपी,क्राइम,गुरुग्राम 

 

डेढ महीने के दौरान हुई दोनों हत्याएं दिल्ली के नामी गैंगेस्टर मंजीत मुहाल और नंदू सांगवान के गैंगवार का नतीजा था। पुलिस गिरफ्त में वो दोनो बदमाश मंजीत मुहाल गैंग से संबंधित हैं तो वहीं राहुल की हत्या आपसी रंजिश का नतीजा। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर हत्या में शामिल विकास दलाल, हत्या की साजिस रचने वाली लड़की और बाकी आरोपियों की तलास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *