सिंगल को नहीं मिलेगा किराये पर फ्लैट

 

गुरुग्राम में एमजीरोड पर स्थित एस्सल टावर की आरडब्ल्यूए ने सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए एक अहम फैसला लिया है एस्सल टावर में कुछ लोगों ने किराये पर फ्लैट लिए हुए लेकिन उन फ्लैट में फैमली नहीं रहती बल्कि युवक युवतियां फ्लैट को किराये पर लेकर देर रात तक शराब पीकर वहां हुडदंग मचाते थे. जिससे कई बार आरडब्ल्यूए के सदस्यों समेत सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट हुई. उसी को ध्यान में रखते हुए ये फैसला किया गया है कि अब सिंगल व्यक्ति को एस्सल टावर में फ्लैट किराये पर नहीं दिया  जायेगा.

दरअसल एस्सल टावर गुरुग्राम में हाईवे से सटी हुई सबसे हाईप्रोफाइल सोसाइटी है. वहां आरडब्ल्यूए का ये आरोप है कि सोसाइटी में कुछ लोग महौल बिगाड़ रहे है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैउसी  आधार पर  ये निर्णय लिया है कि यहां किसी भी सिंगल व्यक्ति को किराये पर फ्लैट नहीं दिया जायेगा. पिछले कुछ दिनों से लोगों को सुरक्षा के साथ साथ यहा के निवासियों को शराब में धूत युवक युवतियों के हुडदंग का तो सामना करना पड़ ही रहा है साथ ही एस्सल टावर में महिलाओं को भी गंदे गंदे कमेंट करने वाले शराबी युवकों का सामना करना पड़ रहा है.

इन समस्याओं से परेशान आकर अब आरडब्ल्यूए ने ये निर्णय लिया है कि सिंगल व्यक्ति को किसी को भी किराये पर कोई फ्लैट नहीं दिया जायेगा. हालांकि इसका विरोध भी कुछ लोग कर रहे है लेकिन आरडब्ल्यूए ने साफ कर दिया है कि सोसाइटी में रात के समय महिलाये घर से नहीं निकल सकती सोसाइटी का ऐसा महौल कर दिया है कुछ लोगों ने उसी को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है. यही नहीं इससे पहले आसपास की कई सोसाइटी में सिंगल व्यक्ति को फ्लैट देने पर रोक लगाई हुई है. फिलहाल आरडब्ल्यूए के लोगों का मानना है कि कुछ अच्छे लोगों को भी दिक्कत होगी लेकिन सुरक्षा और सुविधा के साथ साथ बिगड़ते महौल को सही करने के लिए ये निर्णय अच्छा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *