प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) पर फर्जी वेबसाइटों को लेकर परामर्शदात्री

 

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से संबंधित विभिन्न फर्जी वेबसाइटों की ओर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय का ध्यान दिलाया गया है।

जनता को यह सूचित किया जाता है कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट  www.pmujjwalayojana.com है। इस आधिकारिक वेबसाइट पर नए एलपीजी कनेक्शन को लेकर भावी लाभार्थियों के लिए हिंदी व अंग्रेजी दोनों भाषाओं में फॉर्म उपलब्ध है जिसे निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है।

यह भी देखा गया है कि www.ujwalayojana.org नाम से एक कंपनी ने आरजीजीएलवी योजना के तहत एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप की नियुक्ति को लेकर हिंदुस्तान अखबार में एक विज्ञापन जारी किया था। यह स्पष्ट किया जाता है कि पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटरशिप की नियुक्ति के लिए इस कंपनी को  अधिकृत नहीं किया गया है। ऐसे में जनता से यह अनुरोध किया जाता है कि वह किसी भी तरह से इस विज्ञापन या इस कंपनी के किसी भी अन्य कम्युनिकेशन पर प्रतिक्रिया न दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *