गुरुग्राम – स्कूलो में साइबर शिक्षा
एससीईआरटी सरकारी स्कूल के बच्चों को सायबर फ्रॉड को लेकर कर रही है जागरूक। 10 अप्रेल से 25 मई तक हरियाणा में साइबर अपराध की क्लास साइबर अपराध को पाठ्यक्रम में शामिल करने की तैयारी ।
हरियाणा में बढ़ते साइबर अपराध के मामलों को देखते हुए शिक्षा विभाग स्कूली छात्र छात्राओं को साइबर अपराध के बारे में जानकारी दे रहा है। जानकारी के मुताबिक स्टेट कॉउन्सिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग यानी एससीईआरटी ने पूरे हरियाणा में साइबर एक्सपर्ट की मदद से छात्र छात्राओं को ट्रेनिंग दे रहा है। एससीईआरटी ने 10 अप्रेल से 25 मई तक प्रदेश के सभी स्कूलों में ये प्रोग्राम चला रहा है जिसमे फेसबुक गूगल बैंक ट्रांसफर,यूट्यूब संबंधित सायबर अपराध के सभी पहलुओं की जानकारी दी जा रही है । हरियाणा के सभी स्कूलों में साइबर अपराध को लेकर टीम जागरूकता अभियान चला रही है । हालांकि इस ट्रेनिंग से छात्र छात्राओं को कितना फायदा मिलेगा ये तो समय ही बताएगा। फिर भी इस पहल से खासकर फेसबुक और एटीएम फ्रॉड के ममलो में कमी जरूर आएगी।















Leave a Reply