आज राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे

भारत सरकार ने आज अत्‍यंत दुख से केन्‍द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्‍य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) श्री अनिल माधव दवे के निधन की घोषणा की है। केन्‍द्र ने निर्णय लिया है कि दिवंगत आत्‍मा के सम्‍मान में आज दिल्‍ली और सभी राज्‍यों/केन्‍द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के ऐसे सभी भवनों में राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे, जहां नियमित रूप से राष्‍ट्रीय ध्‍वज फहराये जाते हैं। इसके अलावा उनके अंतिम संस्‍कार किये जाने वाले शहर में उस दिन राष्‍ट्रीय ध्‍वज झुके रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *