दिल्ली मेट्रो का सफर होगा महंगा
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने सोमवार को दिल्ली-एनसीआर के लाखों यात्रियों को किराया बढाकर झटका दे दिया। मेट्रो का न्यूनतम किराया 8 रुपये से बढ़ाकर 10 रुपये और अधिकतम किराए को 30 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया है। बढ़ा हुआ किराया बुधवार से लागू होगा।
मेट्रो किराया बढ़ाने का दिल्ली महिला आयोग (DCW) ने कड़ा विरोध जताया है। डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया की किराया बढ़ाने का प्रस्ताव लिया जाना चाहिए। दिल्ली मेट्रो में ज्यादातर मध्य वर्ग के लोग यात्रा करते हैं वो लोग एक बार की यात्रा का 50 रुपये अफोर्ड नहीं कर सकते।















Leave a Reply