मेजर जनरल आर एस मान, एडीजी पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ हिमाचल डायरेक्टरेट , ने 9 जुलाई 2018 को ब्लू बेल्स मॉडर्न स्कूल में एन सी सी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुए निर्देश दिया था कि आगे आने वाले समय में एनसीसी में एनरोलमेंट ई एनरोलमेंट के माध्यम से होगा । इस कार्य की जिम्मेदारी 5 हरियाणा बटालियन NCC के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश यादव को सौंपी गई। आज दिनांक 9 अगस्त 2018 को सेक्टर 9 कॉलेज गुरुग्राम में पहली बार प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों का पूर्ण रुप से ई एनरोलमेंट के जरिए चयन हुआ । यह कार्य प्रातः 7: 00 बजे से शुरू हुआ और शाम 4: 00 बजे तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस चयन के दौरान विद्यार्थियों ने पहले NCC की वेबसाइट पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाया । उसके बाद शारीरिक व लिखित टैस्ट की कार्यवाही संपन्न हुई ।तदोपरांत मैरिट लिस्ट तैयार की गई और उसे नोटिस बोर्ड पर सफल अभ्यर्थियों के लिए तकरीबन 2: 30 बजे लगा दिया गया । तत्पश्चात कैडेट्स के मोबाइल फोन पर उनके NCC में सफलतापूर्वक एनरोलमेंट होने का संदेश भेजा गया । यह पहली बार हुआ है कि ई एनरोलमेंट के माध्यम से एनसीसी के कैडेट्स का चयन व एनरोलमेंट किया गया । कॉलेज के एन सी सी ऑफिसर कैप्टेन राज कुमार ने बताया कि जहां पहले इस कार्यवाही में एक महीने से भी अधिक समय लग जाता था वहां मात्र एक दिन में ही संपूर्ण कार्यवाही सफलतापूर्वक संपन्न हुई । उन्होंने कहा कि कैडेट्स के चयन की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की गई जिससे स्टूडेंट्स स्टाफ व समाज में एक अच्छा संदेश गया और सबमें एक अलग ही किस्म का उत्साह देखने को मिला । 5 हरियाणा बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राकेश यादव ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स के एनरोलमेंट का यह महत्वपूर्ण कार्य ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर बी एस दलाल और मेजर जनरल आर एस मान के मार्गदर्शन में यह महत्वपूर्ण कार्य बेहद सफलतापूर्वक ढंग से संपन्न हुआ । उन्होंने कहा कि भविष्य में एनसीसी कैडेट्स का एनरोलमेंट सदैव ई एनरोलमेंट के माध्यम से ही किया जाएगा। उन्होंने यूनिट के तमाम अफसरान स्टाफ व कॉलेज के NCC ऑफिसर के सराहनीय योगदान की प्रशंसा की तथा कॉलेज के प्राचार्य डॉ सुरेश धनेरवाल का सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।















Leave a Reply