
Gracie Gold competes in the women’s free skate competition at the U.S. Figure Skating Championships in Boston, Massachusetts January 11, 2014. Gold won the competition. REUTERS/Brian Snyder (UNITED STATES – Tags: SPORT FIGURE SKATING TPX IMAGES OF THE DAY) – GM1EA1C0XM901
गुडग़ांव में 20 अगस्त से होगी चार दिवसीय आईस स्केटिंग चैम्पियनशीप
चार दिवसीय चैम्पियनशीप की तैयारियों को लेकर मैराथन तेज, सोनीपत में 11 अगस्त को प्रदेश स्तरीय बैठक
देश के सबसे बड़े आईस स्केटिंग रिंग में स्टेट चैम्पियनशीप होगी
प्रदेश के दस जिलों के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
गुरुग्राम। गुरुग्राम के एबीयॅशन मॉल स्थित आईस स्केंटिंग रिंग में 20 से 24 अगस्त तक होने वाली आईस स्केटिंग स्टेट चैम्पियनशीप की तैयारियों का अन्तिम रुप देने के लिए हरियाणा आईस स्केटिंग के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक 11 अगस्त को सोनीपत में होगी। जिसमें प्रदेश भर से जिला व प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण मौजूद रहेंगे, जबकि इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्षता हरियाणा आईस स्केंटिंग एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बिजेन्द्र लोहान करेंगे। यह जानकारी देते हुए आईस स्केटिंग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव नरेश सेलपाड़ ने बताया कि इस चार दिवसीय चैम्पियनशीप में प्रदेश के दस जिलों के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में मुख्य रुप से गुरुग्राम, सोनीपत, पलवल, हिसार, करनाल, पंचकुला, फरीदाबाद, भिवानी, जींद जिलों की सर्वाधिक भागेदारी रहेगी, जबकि दूसरे जिलों के खिलाड़ी कम संख्या में भाग लेंगे। श्री सेलपाड़ के अनुसार इस चैम्पियनशीप के लिए जिलावार टीम का चयन करने की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही उसे अन्तिम रुप दे दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेल संघ व सरकार मिलकर खेल का स्तर सुधारने व सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं। श्री सेलपाड़ के अनुसार हरियाणा में आईस स्केटिंग को बढ़ावा देेने के लिए साधारण स्केटिंग के खिलाडिय़ों को भी इस प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। जिससे कि इस खेल का तेजी से विस्तार हो सके। श्री सेलपाड़ के अनुसार जिला स्तरीय टीमों में चयनित खिलाडिय़ों को विशेष प्रशिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। जिससे कि प्रदेश के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि एबीयॅशन मॉल स्थित देश के सबसे बड़े आईस स्केटिंग रिंग में स्टेट चैम्पियनशीप होगी। जिसमें प्रदेश भर से 110 खिलाडिय़ों को अलग-अलग आयु वर्ग में खेलने का अवसर मिलेगा।















Leave a Reply