शहीद जसवतं सिंह के परिजनों को 50 लाख रूपये का चैक सौंपा

केन्द्रीय योजना, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री राव इन्द्रजीत सिंह ने आज शेखुपुर माजरी के शहीद जसवतं सिंह के परिजनों को 50 लाख रूपये का चैक सौंपा और ईश्वर से परिजनों को इस दुख: से उबारने की कामना की।
जसवंत सिंह केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल में सिपाही के तौर पर कार्यरत थे और उसने जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणो का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनका गत् 27 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ गांव शेखुपूर मांजरी में अंतिम संस्कार किया गया था।
राव इन्द्रजीत सिंह गुरुग्राम के फरूखनगर स्थित खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनी। फरूखनगर का बीडीपीओ कार्यालय राव इन्द्रजीत सिंह के स्वागत के लिए लोगों से खचाखच भरा हुआ था। राव इन्द्रजीत को अपने बीच पाकर लोगों ने खुशी से उन्हें बब्बर शेर कहकर संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पटौदी की विधायक बिमला चौधरी भी उपस्थित थी।
उन्होंने इस अवसर पर दूर-दराज से आए 36 बिरादरी के लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हरियाणा में भाजपा की सरकार बनाने में 36 बिरादरी के लोगों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने कहा कि राजनीतिक तौर पर हरियाणा जागरूक है। यदि भारत का मानचित्र देखा जाए तो हरियाणा दिल की जगह पर स्थित है और ऐसा माना जाता है कि राजनीतिक तौर पर जो हरियाणा में होगा वही देश में होगा। उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि शहर के साथ साथ गांवों में भी स्मृद्धि आए जिसके लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने देश की सीमाओं पर खड़े होकर अपने जान की बाजी लगाने वाले वीरों की भी दिल खोलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये वो जमात है जो देश की सीमाओं पर खड़े रहकर अपने जान की बाजी लगाती है। उन्होंने कहा कि मुझे राजनीति में लगभग 40 साल हो गए है और इन 40 सालों में उनका हमेशा ये प्रयास रहा कि वे लोगों के दुख: व तकलीफो को दूर करें।
इस अवसर पर पटौदी की विधायक बिमला चौधरी ने कहा कि फरूखनगर के लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए वे हमेशा तत्पर है। यहां के लोगों की सेवा के लिए मै हमेशा तैयार हूं और इतना ही नही किसी भी प्रकार के दुख:-दर्द में कंधे से कंधा मिलाकर यहां की जनता के साथ खड़ी हूं। उन्होंने कहा कि 7 अगस्त कों पटौदी के लघु सचिवालय में प्रात: 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है जोकि बेरोजगार लोगों के लिए किसी वरदान से कम नही है। उन्होंने वहां उपस्थित सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे इस रोजगार मेले में भारी संख्या में पहुंचकर इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं ताकि इसके उद्द्ेश्य को सफल किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस रोजगार मेले में बड़ी-2 कंपनियों द्वारा भाग लिया जा रहा है ताकि बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सकें।  केन्द्रीय मंत्री ने आज फरूखनगर में संत गुरु रविदास जाटव चौपाल का उद्घाटन किया व चौपाल में प्रथम तल पर कमरा बनाने के लिए 5 लाख रूपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर पटौदी के एसडीएम रविन्द्र यादव, तहसीलदार रणविजय सुल्तानिया, नगरपालिका सचिव संजय रोहिल्ला, नंबरदार नरेश यादव, फरूखनगर की पूर्व पार्षद नीरू शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *