15 अगस्त पर सुरक्षा को लेकर गुरुग्राम पुलिस सतर्क। संदिग्धों पर है नजर
सुरक्षा के किए गए पुख्ता इंतजाम के मद्देनजर सभी गेस्ट हाउस और पीजी पर पुलिस की नजर कर जा रही है जांच,
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम की सुरक्षा मदेनजर पुलिस ने शहर के होटलों, गेस्ट हाउसों पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। अनियमता बरते वाले गेस्ट हॉउस पर गुरुग्राम पुलिस कार्यवाई भी कर रही है।
वर्तमान हालात व स्वतन्त्रता दिवस को मध्यनजर रखते हुए गुरुग्राम में स्थित सभी होटल/गैस्ट हाउस/पी.जी आदि को गुरुग्राम पुलिस द्वारा चैक किया जा रहा है। नियम के अनुसार प्रत्येक होटल/गैस्ट हाउस/पी.जी आदि को उनके यहां रूकने वाले आगन्तुक/व्यक्तियो का रिकार्ड रखना आवश्यक है तथा आगन्तुक यदि विदेशी नागरिक है तो उसकी सूचना विदेशी अधिनियम के अनुसार 24 घण्टे के अन्दर-अन्दर FRO शाखा में देना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त विदेशी आगन्तुक का विवरण आॅनलाईन तुरन्त भेजना भी अनिवार्य है।
15 अगस्त के मध्य नजर पुलिस ने सभी चौक चोराहो पर सख्ती बरतनी शुरू कर दी है सभी गाड़ियों की तलाशी ली जा रही है शक होने पर गहनता से पूछताछ की जा रही है कोई अप्रिय घटना ना घटे इसके लिए पुलिस के जवान अपनी पेनी नजर रखे हुई है और सुरक्षा एजंसी भी अपना काम में लग गयी है फ़िलहाल हम कह सकते है की गुरुग्राम पुलिस मुस्तैदी से अपने काम को कर रही है और शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है जिसके चलते साइबर सिटी में शांति कायम रहे















Leave a Reply