कलयुगी बाप ने दो मासूमो को उतारा मौत के घाट
शराब के नशे में दिया वारदात को अंजाम
5 साल और 7 साल की मासूम बेटियों को पत्थरो से पीट कर बेरहमी से की हत्या
गुरुग्राम के बजघेड़ा इलाके का है मामला
पुलिस ने आरोपी बाप को किया गिरफ्तार, मामले की कर रही है जांच
साइबर सिटी गुड़गाव में कलयुगी बाप ने अपनी ही दो मासूम बच्चियों की पत्थरो से कुचल कर निर्मम हत्या कर डाली। हालांकि हत्या के कारणों का ख़िलासा अभी गुड़गाव पुलिस द्वारा नही किया गया है लेकिन शराब के नशे में की गयी इस सनसनीखेज हत्याकांड के हत्यारे कलयुगी बाप को गुडगवा पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है ।
गुड़गाव पुलिस की गिरफ्त में यह वही कलयुगी बाप है जिसने मामूली विवाद के चलते अपनी ही दो मासूम बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। शराब पिये इस शक्स ने ईंट से पीट पीट कर दोनो बच्चियों को बेरहमी से हत्या कर दी।बहरहाल गुड़गाव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।















Leave a Reply