गुरुग्राम के बाजार से चाइनिज राखी गायब
पिछले साल की अपेक्षा लोगों मुहिम का नजर आ रहा है असर लोगों की भी मांग, खरीदेंगे भारतीय राखी सरहद पर डोकलाम में चल रहे चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच गर्मागर्मी के महौल का असर भले ही संसद में गुंज रहा हो लेकिन इसका जवाब भारतीय जनता ने चाइना को बाजार में दिया है। इस बार बाजार में चाइनिज राखियां गायब नजर आ रही है। वही भारतीय राखियों का इस बार बोलबाला है। लगातार सोसल साइट पर चल रही चाइनिज सामान के बहिष्कार मुहिम का असर देखने को मिल रहा है। गुरुग्राम के बाजार में चाइनिज राखियां गायब नजर आ रही है। वही इसके अलावा लोगों में भी चाइनिज राखियों और सामान को लेकर एक मंशा बन गई है कि चाइनिज राखी नहीं खरीदनी। वही इसी का असर है कि इस बार राखियों की संख्या मैड इन इंडिया है।
वही लोगों में एक रोष है कि इस बार चाइनिज सामान नहीं खरीदेंगे। वही लोगों ने साफ कर दिया है कि वो इसकों लेकर एक दूसरे को जागरुक भी कर रहे है। कि हम उनका सामान खरीदें और वो हमारे जवानों के मारे। ये हम नहीं सह सकते है वही दूकानदारों का कहना है कि इस बार चाइनिज राखियां कम है। भारतीय निर्मित राखियां बाजार में है बच्चों के लिए भी इल्कट्रोनिक राखियां भारतीय निर्मित है। वही इस पहल से चाइना को आर्थिक चोट पहुंचेगी और करारा जवाब है कि भारतीय सेना सरहद पर और जनता बाजार में चाइना को धूल चटाने के लिए तैयार है।















Leave a Reply