11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया संदेश
गुरुग्राम कंक्रीट के जंगल में पौधारोपण मानव श्रृंखला के माध्यम से लोगों को पौधारोपण के प्रति किया प्रेरित
गुरुग्राम की सबसे बड़ी मानव शृंखला में 30 स्कूलों के 11 हजार से अधिक बच्चो ने लिया भाग
शहर के प्रमुख मार्गों पर11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला के माध्यम से दिया संदेश। हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने शिरकत , की कदम के पौधे को लगाकर धर्म का संदेश दिया
पेड़ लगाकर सृष्टी बचाने का दिया संदेश
शनिवार का दिन संभवतः अब तक गुरुग्राम में सबसे लंबी मानव श्रृंखला के लिए याद किया जाएगा। यहां जल-वायु संरक्षण समिति के नेतृत्व में चल रहे दस लाख पौधारोपण अभियान ‘‘हरित गुरुग्राम-एक प्रयास 2017’’ के तहत पौधे लगाने व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए शहर के प्रमुख मार्गाें पर करीब 11 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाई गई जिसमे गुरुग्राम के 30 स्कूलों के लगभग 11हजार बच्चे शामिल हुए । मानव श्रृंखला के दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा स्कूल विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में हुए इस मौके पर गुरुग्राम विधायक उमेश अग्रवाल भी उनके साथ मौजूद थे | इस मौके पर हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने भी कदम का पेड़ लगाया और कहा कि कदम के पेड़ कम मात्रा में दिखाई देते हे जिनके निचे बैठकर छाया तो मिलती हे साथ ही मन भी शांत होता हे इसलिए इसका धार्मिक दृष्टि से अपना महत्व हे पेडो से वृष्टि का निर्माण होता है और वृष्टी से सृष्टी का |
दरअसल पोधारौपन 29 जून को मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुभारंभ किए जाने के बाद से पौधारोपण अभियान को यहां के निवासियों ने एक आंदोलन का रूप ले लिया है। इस आंदोलन की बदौलत वर्तमान में शहर की कोई भी रिहायशी कालोनी, सेक्टर, औद्योगिक क्षेत्र व संस्थान आदि नहीं बचा है जहां पौधारोपण न किया जा रहा हो। इस अभियान को आगे बढाने वाले गुरुग्राम से भाजपा विधायक उमेश अग्रवाल का मानना है कि मानव श्रृंखला का संदेश जन-जन तक पहुंचने के बाद पौधारोपण अभियान में और तेजी आएगी व लोग पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक जागरुक होंगे।















Leave a Reply