पुलिस के जवान पर गाडी चढ़ाने की कोशिश
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार चैकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस के साथ की थी गाली गलौच
सेक्टर-29 थाना में मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुग्राम के एमजी रोड पर चैकिंग के दौरान ट्रैफिक पुलिस के जवान को फार्चुनर गाडी से टक्कर मारने की कोशिस की गई। पुलिस ने इस मामले में फार्चुनर चालक को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।
गुरुग्राम के एमजी रोड पर पुलिस ने वाहन चैकिंग के लिए बैरियर लगाये हुए थे। इफको चौक की तरफ जा रही फार्चुनर को रुकने का इशार किया गया तो उसने पुलिस के जवान को अंदेखा कर दिया और गाली देकर गाडी की रफ्तार तेज कर ली इसके बाद आगे पुलिस के जवान ने इसे रोकने की कोशिस की गई लेकिन आरोपी चालक ने पुलिस के जवान पर गाडी चढाने की कोशिस की जिसमें वो बाल बाल बचा। लेकिन पुलिस ने नाका बंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी चालक का नाम सुशील है जो यूपी का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। वही पुलिस के मुताबिक ये आरोपी जिस तरह से पुलिस के साथ हरकत की है उससे साफ है कि सुशील पहले भी इस तरह की वारदात को अंजाम दे चुका है। वही पुलिस ने आरोपी चालक से गाडी भी बरामद कर ली है और तमाम धराओं के तहत मामला दर्ज कर ली है।















Leave a Reply