गुरुग्राम पुलिस के हत्थे चढ़े चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश
पुलिस ने हुडा सिटी सेंटर के पास से किया गिरफ्तार घरों की रैकी कर करते थे चोरी
गुरुग्राम में घरों के अंदर चोरी करने वाले एक गिरोह के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक चोरी की फिराक में है। उसके बाद पुलिस ने टीम गठिक कर आरोपियों को हुडा सिटी सेंटर मैट्रो स्टेशन के पास से किया गिरफ्तार।
गुरुग्राम में ये आरोपी पहले घरों को टारगेट बनाते थे। उसके बाद घरों की रैकी कर रात को चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। यही नहीं दिन में यदि कोई घर बंद है तो वो उस घर को भी निशाना बना देते थे। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि वो कई वारदातों को अंजाम दे चुके है और गुरुग्राम के अलावा दिल्ली के आसपास के इलाकों की भी वो रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस ने जिन आरोपियो को गिरफ्तार किया है उसमें मंजूर आलम, करण और अनवर तीनों ही मिलकर वारदातों को अंजाम देते थे। जिस के मुताबिक इनसे 18 हजार रुपए नकद और कुछ चोरी का सामान बरामद किया है। इसके अलावा दर्जन भर से ज्यादा ये चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके है। पुलिस ने सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है और इनसे और वारदातों को कबूल करने की कोशिस कर रही है।














Leave a Reply