आसमान से गिरी बिजली

चमत्कार कहे या कोई करिश्मा तेज रोशनी के साथ मंदिर की गुम्मद पर आसमान से गिरी बिजली
मंदिर के गुबंद को चीरती हुई शिवलिंग में समाई  शिवलिंग पर अंकित बिजली के निशान
पटौदी के टोड़ापुर के गौरी शंकर मंदिर के ऊपर गिरी आसमानी बिजली घटना के वक़्त पंडित का परिवार था मंदिर परिसर के अंदर मौजूद किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई खबर नही

जाको राखे सइयां मार सके न कोई,यह कहावत पटौदी के टोड़ापुर के गौरी शंकर मंदिर के ऊपर आसमानी बिजली गिरने ओर उसके बाद हुए गुम्बद के लगभग गिरने की स्थिति को देखते हुए  सही  साबित होती है। जिसमे मंदिर के गुम्बद की हालत देख कर हर किसी के मुह से बस यही निकला कि मंदिर में स्थापत्य शिवलिंग ने इस आपदा को अपने अंदर समा  लिया अन्यदा आसमानी बिजली से  कई जिंदगियों  समाप्त हो सकती थी
 दरअसल शाम के तकरीबन 6 बजे अचानक आसमान में तेज आवाज के साथ बिजली कड़की ओर दूसरे ही पल मंदिर का गुम्बद तेज़ आवाज़ के साथ फटता चला गया।और जैसे ही बिजली की गड़गड़ाहट कम हुई मंदिर के गुम्बद को भारी नुकसान झेलना पड़ा।वही मंदिर के आस पास ओर लोगो की माने तो आज गाव ओर आस पास के लोगो की माने तो अगर यहां मंदिर न होता तो जान माल का नुकसान ओर ज्यादा भी हो सकता था।वही जिस समय यह घटना घटी उस समय मंदिर परिसर में पंडित के पूरा परिवार की मौजूद था।गनीमत रही कि इतने बड़े हादसे के बाद भी पंडित का परिवार सकुशक बच गया।

हेली मंडी शिव गोरी मंदिर में वीरवार को बरसात के दौरान आसमानी बिजली गिरने के कारण मंदिर की गुमद में बड़ी-बड़ी दरारे पड़ गई । बिजली गिरने से मंदिर की छत का लेंटर भी टूट गया।मंदिर में जिस समय बिजली गिरी उस समय मंदिर में लोग पूजा अर्चना के लिए आए हुए थे लेकिन इस दौरान कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ लोग इसे शिव का ही चमत्कार मान रहे हैं।मंदिर में बिजली गिरने के बाद गुंबद का मलबा करीब 40 फ़ीट दूर तक छिट़क गया।हेली मंडी टोडापुर स्थित शिव गौरी मंदिर में  तेज रोशनी के साथ मंदिर की गुम्मद पर बिजली गिरी इस दौरान प्रत्क्षदरश्षियों की आंखें बंद हो गई तथा कुछ ही सेकंड बाद मंदिर की गुम्मद से धुआं निकले लगा। बिजली गिरने की सूचना मिलने के बाद हेली मंडी के लोग भारी संख्या में मंदिर में पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *