गुड़गांव-:मॉनसूनी बारिश से होने वाले जाम पर गुड़गांव पुलिस का एक्शन प्लान जरा सी बारिश के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर का बयान।
अति व्यस्त चौक चौराहों पर कि जाएगी अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती वही जीएमडीए ओर गुड़गाव पुलिस संयुक्त तौर से निपटेगी जाम से।
इफको चौक,सिग्नेचर टावर,राजीव चौक पर रोड कंस्ट्रक्शन के चलते रहेगी पल पल पर नज़र रहेंगे गुड़गाव पुलिस के जवान।
देर रात हुई झमाझम बारिश के बाद लगे कई जगह लगे ट्रैफिक जाम पर एक्शन में दिखे गुड़गाव पुलिस कमिश्नर गौरतलब रहे बीते साल हीरो होंडा चौक पर जल भराव के चलते साइबर सिटी को झेलना पड़ा था महाजाम का दंश, शुरुवाती बारिश ने साइबर सिटी के लोगो को एक बार फिर जाम के जाम से दो चार होने को मजबूर कगत दिया।देर रात हुई झमाझम बारिश से हुए जलभराव के चलते सुबह होते होते ट्रैफिक की रफ्तार को जैसे मंद कर दिया।लोग घंटो रोड जाम में फंसे रहे ट्रैफिक की रफ्तार देखते ही देखते रेंगने की कगार तक जा पहुंची ।जैसे जैसे पिक आवर्स का समय हुआ साइबर सिटी के सभी मेन चौक चौराहों के आस पास लम्बा जाम लगने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।वही मॉनसून से पहले हुई इस बारिश ने जिला प्रशासन के तमाम दावे भी बारिश में के पानी मे बहते दिखाई दिए।
वही इफको चौक ओर राजीव चौक पर अंडर पास के काम के चलते रोड धसने से इस दोनो चौराहों पर लंबा जाम लगने से नौकरी पेशा लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।गुड़गाव पुलिस कमिश्नर खुद मौके पर जा का स्थिति का जायज़ा लिया।वही महाजाम की स्थिति दौबारा न बने इसको लेकर भी गुड़गाव पुलिस कमिश्नर एक्शन प्लान में दिखे ।जिला पुलिस कप्तान की माने तो पुलिस ने अति व्यस्त चौक चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के आदेश जारी कर दिए है।कहि भी जाम की स्थिति से निपटने के लिए सभी थाना प्रभारियों समेत इलाके के डीसीपी, एसीपी को ट्रैफिक जाम की स्थिति पर नज़र बनाये रखने को कहा गया है।
बारिश की तो यह महज एक शुरुवात भर ही है जब गुड़गाव पुलिस को सड़कों पर आने को मजबूर कर दिया।वही गुड़गाव में ऐसे चौक चौराहे भी है जहाँ अंडर पास,फ्लाईओवर,स्लिप रोड का काम जारी है ऐसे में जिला प्रशासन जाम के झाम से कैसे मुक्ति दिलवाएगा यह तो मॉनसूनी बारिश के बाद ही साफ हो पायेगा।















Leave a Reply