दिल्ली से सटे शहर गुरुग्राम में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, बिहार मूल की 23 साल की एक महिला ने बताया कि 29 मई की रात को पति से किसी बात को लेकर झगड़ा होने के बाद वह अपने पिता के घर खांडसा गांव जाने की लिए घर से निकली थी। वह एक एक ऑटो में बैठी जिसमे तीन लोग पहले से सवार थे। वह अपनी 9 माह की बच्ची के साथ इस ऑटो में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद आरोपियों ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दि। उसने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया तो इसी बीच उसकी बेटी रोने लगी तो आरोपियों ने रो रही बच्ची को छीनकर ऑटो से फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई और आरोपी ने महिला के साथ गैंगरेप को अंजाम दिया।। पुलिस ने घटना की जानकारी सोमवार को दी। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दिल्ली गुड़गांव एक्सप्रेस वे से सटे ओल्ड खांडसा रोड पर गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया महिला ने पहले बच्ची की हत्या करने की बात ही बता रही थी लेकिन बाद में बताया कि तीन लोगों ने उसके साथ बलात्कार भी किया। महिला आईएमटी मानेसर के पास के एक गांव की रहने वाली है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और रेप का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।














Leave a Reply