5 इनामी कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार

गुरुग्राम पुलिस ने किया 5 इनामी कुख्यात बदमाशों को किया गिरफ्तार

हत्या के और कई आपराधिक मामले दर्द

हिसार से किया गिरफ्तार गुरुग्राम में भारभूषण और राजू की हत्या का आरोप

गुरुग्राम पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुग्राम पुलिस ने 75 और 50 हजार के ईनामी बदमाशों को साथियों समेत किया गिरफ्तार। इन आरोपियों पर गुरुग्राम में सेक्टर-5 पेट्रोल पंप पर राजू की हत्या और प्रोपर्टी डीलर भारतभूषण की हत्या का आरोप है। पुलिस की गिरफ्त में खड़े ये नकाब पोश बदमाश कुख्यात आरोपी है। कई जिलों की पुलिस ने इन आरोपियों के उपर हजारों रुपए का इनाम रखा हुआ है। यही नहीं इन पांचों बदमाशों के दर्जनों हत्या लूट औऱ दूसरे आपराधिक मामले दर्ज है। फिलहाल गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इन आरोपियों को हिसार के हैबलपुर के एक मुर्गी फार्म से गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश पिछले कई महिनों से कर रही  थी।

सतीश उर्फ काला करीब 12 से ज्यादा हत्या और दूसरे आपराधिक मामलों मे फरार था। जिसके उपर हरियाणा पुलिस ने 1 लाख रुपए का इऩाम घोषित किया हुआ था। सतीश ने 2015 में सेक्टर-5 के पेट्रोल पंप पर राजू सेठी की हत्या की थी।  उसके बाद गुरुग्राम में ही मार्च 2017 में भारतभूषण पोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।  दोनों मर्डर केस में पुलिस इस बदमाश की तलाश कर रही थी।  इसके अलाला रविंद्र पंडित पर भी 50 हजार रुपए का इनाम था।  वही ये दोनों अपना एक गिरोह बनाकर काम कर रहे थे। जिसमें इनके कई गैंगस्टर से भी संपर्क थे जिनके लिए ये काम करते थे।

 

पुलिस को सूचना मिली थी हिसार के एक मुर्गी फार्म में ये किसी वारदात को अंजाम देने के लिए प्लानिंग कर रहे  है।  जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच वहां रैड की और इन पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिसमें सतीश उर्फ काला, अरविंद उर्फ पंडित, नरेश उर्फ पहलवान, सुरेंद्र उर्फ फौजी औऱ अश्वनी उर्फ पन्नू को गिरफ्तार किया है वही पुलिस इनके दूसरे साथियों की भी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *