बिजली बिल से पानी का हो सकता है

बिजली बिल से पानी का हो सकता  है संकट 5 करोड़ रुपए बिल बकाया
 ट्रीटमेंट प्लांट का नहीं भरा बिल बिजली विभाग ने कनैक्शन काटने की दी चेतावनी
 कनैक्शन कटने के बाद पीने के पानी की होगी समस्या गुरुग्राम में हुडा विभाग पर बिजली का 5 करोड़ रुपए बकाया है। यदि इस बिल को नहीं भरा तो बिजली विभाग दोनों ट्रीटमेंट प्लांट का कनैक्शन काट दिया जायेगा।  जिसके बाद शहर में पानी की समस्या बढ़ सकती है। गुरुग्राम में चंदू और बसई ट्रीटमेंट प्लांट से ही पूरे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है।
 गुरुग्राम में आर्थिक तंगी से जूझ रहे हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (हुडा) ने अगर अपने दोनों वॉटर ट्रीटमेंट प्लांटों के बिजली बिलों को सरचार्ज के साथ सात दिन के अंदर नहीं जमा नहीं किया तो उनके कनेक्शन बिजली निगम काट देगा। प्लांटों के बंद होने के बाद गुरुग्राम शहर की पेयजल आपूर्ति ठप हो जाएगी और 20 लाख की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरसेगी। लोगों को पानी किल्लत न झेलनी पड़े इसके लिए हुडा की इंजीनियरिंग के अधिकारियों में खलबली मची हुई है और वह बकाया बिल  करीब 5 करोड़ रुपए है।
हुडा अधिकारी अपने पास फंड नहीं होने की वजह से दोनों प्लांटों के अप्रैल माह के 5 करोड़ रुपए के बिजली बिल नहीं भर सके। बिल जमा करने की डेट निकल जाने के बाद मंगलवार को बिजली निगम ने बिल पर 12 लाख रुपए का सरचार्ज जोड़कर एक सप्ताह का नोटिस देकर बकाया जमा करने को कहा है। यदि हुडा अधिकारी बकाया बिल का भुगतान नहीं करेंगे तो बिजली निगम कनेक्शन काट देगा। इससे हुडा इंजीनियरिंग विंग में हड़कंप मच हुआ है और अधिकारी पंचकूला हेडक्वार्टर से पैसे की मांग कर रहे हैं।
चंदू बुढेड़ा वॉटर ट्रीटमेंट पर नहरी पानी को ट्रीटेड करके 22 एमजीडी पानी सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन तक पहुंचाने और सेक्टर-51 बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टरों में लोगों के घरों तक पहुंचाने में करीब 75 लाख रुपए बिजली की खपत होती है। इसके अलावा बसई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से 58 एमजीडी पानी सेक्टर-16 बूस्टिंग स्टेशन और सेक्टर-5 बूस्टिंग तक पहुंचाने में करीब 2.50 करोड़ रुपए की बिजली खर्च होती है। दोनों पर प्लांटों और बूस्टिंग स्टेशनों पर हाई पावर की 11 मोटरें 24 घंटे चलती हैं। यानी हर महीने दोनों प्लांट पर 3.25 करोड़ रुपए की बिजली खर्च हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *