आपरेशन थियेटर के ए सी हुए खराब, ऑपरेशन रोके गये
हर रोज होते हैं दर्जनों आपरेशन
गुरुग्राम के सामान्य अस्पताल में आपरेशन थियेटर के एसी पिछले चार दिन से खराब है। कोई माह ही ऐसा जाता होगा की यहां का ए सी खराब न हुआ हो । इसका खामियाजा मरीजों को ही भुगतना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में एसी खराब होने से डाक्टर आपरेशन थियेटर आपरेशन नहीं कर पा रहे हैं। डाक्टरों का कहना है कि अंदर गर्मी बहुत अधिक ऑपरेशन टेबल पर जिस मरीज का आपरेशन किया जा रहा होता है उसके ऊपर पसीना टपकने लगता है , लेकिन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिन मरीजों के आपरेशन होने थे वो सब रोके गये है। अब इंतजार ए सी के ठीक होने का । हर रोज यहां दर्जनों आपरेशन होते हे। यहां पर परिवार नियोजन व गर्भवती महिलाओं , हड्डी, आंख, जरनल सर्जन के मरीजों की सुविधा रुकी हुई है, गर्भवती महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी के लिए इंतजार नहीं किया जा सकता इसलिए ज्यादातर मरीजो को रेफर करना पड़ रहा हैं।
डा. कांता गोयल, प्रधान चिकित्सा अधिकारी ने बताया की एसी मंगलवार को ठीक होने की संभावना है।















Leave a Reply