आर एस यादव, गुरूग्राम । गुरूग्राम के जीआईए हाउस में एनसीआर मीडिय़ा क्लब की और से बैशाखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें एनसीआर के प्रिटं और इलैक्टोनिक मीडिय़ा पत्रकारों ने हिस्सा लिया। हरियाणा की सीपीएस सीमा त्रिरखा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थी
एनसीआ मीडिय़ा क्लब एक ऐसा सगठंन है जो पत्रकारों की सहायता के लिए गठित किया गया इस कार्यक्रम का उदेश्य जहां एक और पत्रकारों को एक दूसरे से रूबरू कराना था साथ ही पिछले साल के दौरान पत्रकारिता के क्षेत्र में जिन पत्रकारों ने सराहनीय कार्य किया है उन्हे सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई भी करना था।
कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद पत्रकारो ने युवा पत्रकारों को पत्रकारिता के गुर बताऐं और पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रहे बदलावों से भी रूबरू कराया। वरिष्ट पत्रकारों ने इस कार्यक्रम के दौरान अपने अनुभव युवा पत्रकारों के साथ शेयर किए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुई सीमा तिरखा ने कहा कि पत्रकार समाज के लिए पे्ररणा का काम करता है उन्होने अपने निजी कोष से एनसीआर मीडिय़ा क्लब को अनुदान देने की भी बात कही
इस कार्यक्रम के दौरान आए वरिष्ट पत्रकारों ने इस कार्यक्रम को खूब जमकर सहारा और आगे भी ऐसे कार्यक्रम करने की बात क्लब की और से कही गई एनसीआर मीडिय़ा क्लब की और से पत्रकारों को भरोसा दिलाया की सरकार की और से पत्रकारों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में सरकार से बात कर उन्हे मुहैया कराया जाऐगा।















Leave a Reply