राष्ट्रपति ने प्रथम भैरों सिंह शेखावत स्मारक व्याख्यान दिया

राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने राजस्‍थान के जयपुर में ‘ भारत में संसदीय लोकतंत्र का इतिहास’ विषय पर प्रथम भैरों सिंह शेखावत स्‍मारक व्‍याख्‍यान दिया। उन्‍होंने इस अवसर पर सिक्किम के मुख्‍यमंत्री श्री पवन कुमार चामलिंग को सार्वजनिक सेवा में प्रथम भैरों सिंह शेखावत लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्‍कार से भी सम्‍मानित किया।

उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए, राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि वह हमारे पूर्व उप राष्‍ट्रपति श्री भैरों सिंह शेखावत की याद में गठित प्रथम स्‍मारक व्‍याख्‍यान देने में गर्व का अनुभव कर रहे हैं जो एक असाधारण राजनेता तथा आम आदमी से जुड़े नेता थे।

राष्‍ट्रपति महोदय ने कहा कि श्री शेखावत और मैंने मित्रता का एक लंबा समय साझा किया। दोनों 1970 के दशक में एक साथ राज्‍य सभा में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *