भारत की ‘उड़न परी’ पीटी उषा केरल में उषा स्कूल ऑफ एथलीट खोलने जा रही हैं। पीटी उषा ने इसी सिलसिले में आज दिल्ली में युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री विजय गोयल से उनके आवास पर मुलाकात कर 15 जून को होने वाले उद्घाटन समारोह का मुख्य अतिथि बनने का निमंत्रण दिया। श्री गोयल ने न केवल निमंत्रण स्वीकार किया, बल्कि हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया। इस अकादमी का नाम ‘उषा स्कूल ऑफ एथलीट्स’ रखा गया है और वहां नवोदित एथलीटों को प्रशिक्षित किया जायेगा।
एथलीटों को प्रशिक्षित करने के लिए अकादमी खोलने की तैयारी में हैं ‘उड़न परी’

















Leave a Reply