नर्सों के सम्मान और रोगियों की देखभाल के प्रति उनकी अविश्वसनीय एवं निस्वार्थ समर्पण के प्रति सम्मान के लिए आज दिल्ली छावनी में स्थित सैनिक अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां अपर डीजीएमएनएस मेजर जनरल सुशीला शाही ने सभा को संबोधित किया। कमांडेंट एएच (आर एंड आर) लेफ्टिनेंट जनरल ए के दास और मेजर जनरल शाही ने विभिन्न विभागों के योग्य नर्सिंग अधिकारियों को ‘उत्कृष्टता के प्रमाण पत्र’ वितरित किए। एएच (आर एंड आर) के प्रिंसपल मेट्रन मेजर जनरल एलिजाबेथ जॉन ने सभा को संबोधित करते हुए नर्सिंग स्टाफ की सराहना की।
सैनिक अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ने अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया

















Leave a Reply