COVID-19: हरियाणा में शनिवार और रविवार को बंद रहेंगी दुकानें, नहीं खुलेंगे ऑफिस, मिलेंगी सिर्फ जरूरी सेवाएं

हरियाणा में कोरोना (COVID-19) के बढ़ते मामलों को देखते हुए एहतियात के तौर पर सरकार ने बड़ा फैसला लिया गया है. अब हरियाणा में हर शनिवार और रविवार को दुकानें बंद रखी जाएंगी. इस दौरान दफ्तर भी नहीं खुलेंगे. इन दो दिनों में आवश्यक चीजों पर पाबंदी नहीं लगाई गई है. उनकी सप्लाई और सेवा मिलती रहेगी. बता दें कि शनिवार और रविवार को सिर्फ जरूरी सामान की दुकानों को खोलने का निर्देश जारी किया गया है. गृह मंत्री अनिल विज (Anil Vij) ने इसे लेकर आदेश दिए हैं.

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने ये फैसला लिया है. वीकएंड पर अब दुकानें और ऑफिस बंद रहेंगी. सिर्फ जरूरी चीजों की दुकानें ही खुली मिलेंगी. सरकार के इस फैसले को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट भी किया है. उन्होंने लिखा, ‘कोविड-19 की वजह से हर शनिवार और रविवार को हरियाणा में आवश्यक को छोड़कर सभी कार्यालय और दुकानें बंद रहेंगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *