सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

साइबर सिटी गुरुग्राम के साथ साथ दिल्ली के इलाके में  भी सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले छह आरोपियों को क्राइम ब्रांच सेक्टर 40 की टीम ने गिरफ्तार किया है। इनमें से दिल्ली के संगम विहार निवासी रजनीत सोनी, दिनेश, दलीप एवं हरिकिशन को 18 जून को दोपहर सेक्टर 40-45 की लालबत्ती के नजदीक से धर दबोचा गया था ।  ये चारो लोग किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।  पूछताछ करने के बाद चारों को रविवार अदालत में पेश किया गया जिसके बाद अदालत ने उन्हें भोंडसी जेल भेज दिया।  पूछताछ के दौरान दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी दी थी। इसके बाद दिल्ली के डाबड़ी निवासी रोहित को दिल्ली इलाके से ही 23 जून को  पकड़ा गया। जिसके बाद  दो दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई और इसे भी रविवार को अदालत में पेश किया जहां से भोंडसी जेल भेज दिया गया। छठे आरोपी दिल्ली के करतार नगर निवासी दिनेश को 24 जून को दिल्ली से पकड़ा गया। उसे अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। इन आरोपियों से 5 लाख 10 हजार रुपये नकद, एक सोने का बिस्कुट (50 ग्राम), एक स्कार्पियो, एक स्वीफ्ट डिजायर कार सहित कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *