आज बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज हो रही है ‘बाहुबली : द बिगनिंग’

आपको बता दें कि इस फिल्म की दूसरा भाग बाहुबली: द कन्क्लूजन इस महीने 28 तारीख को रिलीज होने वाली है. इससे पहले मेकर्स ने ये डिसाइड किया कि वो पहले भाग को भी रिलीज करेंगे ताकि दर्शक एक बार फिर उस फिल्म को देखने के बाद दूसरा हिस्सा देखें.
फिल्म के हिंदी वर्जन को फिल्म निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रोड्क्शन के द्वार रिलीज किया जा रहा है. करण जौहर ने कल ट्वीट करके बताया, “1000 स्क्रीन पर. किसी भारतीय फिल्म की इतने बड़े स्तर पर दोबारा रिलीज.. महाकाव्य के अप्रैल 28 को रिलीज से पहले जादुई कोशिश.”

करन जौहर ने इसके बारे में बताते हुए कहा, ‘जब कोई फिल्म लोगों के दिलों पर राज करती है तो उस फिल्म की हर एक बात लोगों को पसंद आती है. ‘बाहुबली’ पार्ट वन भी चाहने वालों की मांग पर रिलीज हो रही है ताकि वो इस फिर से देख सकें.’

एस. एस. राजमौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म को अर्का एंटरटेनमेंट ने पेश किया है. इस फिल्म में अभिनेता प्रभाष मुख्य भूमिका में हैं, इसके अलावा राणा दग्गुबाती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, राम्या कृष्णनन और सत्यराज प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *