खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर लूट की योजना ।

साइबर सिटी गुरुग्राम में डकैती की योजना बनाते दो लड़कियों समेत आठ लोगों को गुरुग्राम की क्राइम यूनिट सेक्टर 17 ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए सुनील,सत्यनारायण,रामकुमार, राम क्लेश,अरविन्द और मोहमद ज़ाहिर,सभी 6 आरोपी मधुबनी बिहार के रहने वाले है जबकि इस गिरोह में शामिल मंजू और माधुरी दोनों उड़ीसा की रहने वाली है । पुलिस के मुताबिक ये दोनों लडकिया गुरुग्राम के पॉश इलाके के कोठियों में बतौर हॉउस मेड काम करती है । आरोपी इन्ही लड़कियों के सहारे डकैती की योजना बना रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *